Brahmastra 2: कब आएगी 'ब्रह्मास्त्र 2'? फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों इसके दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में एक इवेंट में रणबीर कपूर ने बताया कि कब से शुरू होगी ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग। निर्देशन अयान मुखर्जी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है

अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कंफर्म किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 जरूर बनेगी।

Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। हाल ही में एक मुंबई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कंफर्म किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 जरूर बनेगी। रणबीर ने बताया कि, ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अयान पिछले काफी समय से प्लानिंग कर रहे हैं। निर्देशन अयान मुखर्जी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है।

रणबीर कपूर ने आगे कहा, अयान मुखर्जी अभी 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं इस फिल्म के रिलीज होने के बाद वे ब्रह्मास्त्र 2 की तैयारी शुरू करेंगे। रणबीर ने यह भी कहा कि इस सीक्वल को लेकर जल्द ही कुछ खास अनाउंसमेंट की जाएंगी।

कब रिलीज हुई थी ब्रह्मास्त्र पार्ट वन


'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार साथ नजर आए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

अयान मुखर्जी ने क्या कहा था

फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने अप्रैल 2023 में बताया था कि 'ब्रह्मास्त्र' की अगली दो फिल्मों की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म का दूसरा भाग दिसंबर 2026 में आएगा, जबकि तीसरा और आखिरी भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। अयान मुखर्जी ने कहा कि ब्रह्मास्त्र के दूसरे और तीसरे भाग पहले से भी बड़े और शानदार होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों फिल्मों को एक साथ बनाया जाएगा, जिससे कहानी और भव्य रूप में और निखार आएगा। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे।

Dino Morea: 'शूटिंग करना भी था मुश्किल...' बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप पर डिनो मोरिया ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।