Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। हाल ही में एक मुंबई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कंफर्म किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 जरूर बनेगी। रणबीर ने बताया कि, ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अयान पिछले काफी समय से प्लानिंग कर रहे हैं। निर्देशन अयान मुखर्जी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है।