बॉलीवुड में शादियों का सीजन जोरों पर है, और हाल ही में कपूर परिवार ने आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट की। इस ग्रैंड वेडिंग में कपूर खानदान के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। लेकिन इस पूरे जश्न में जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह थीं रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी। समारा का साड़ी लुक और उनके क्यूट एक्सप्रेशंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि समारा ने अपनी नानी नीतू कपूर को कैमरे के सामने धक्का दे दिया।
