Ranbir Kapoor के नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayan) में भगवान राम की भूमिका की अटकलें अब तेज हो रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। हाल ही में एक्टर को क्लीन शेव लुक में स्पॉट किया गया। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के लिए लुक टेस्ट देकर आ रहे थे। रणबीर कपूर को रामावतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खबरों के मुताबिक नितेश तिवारी मार्च 2024 से इस फिल्म की डायरेक्शन की बागडोर संभालेंगे।
आदिपुरुष (Adipurush) के फ्लॉप होने के बाद एक और रामायण का आना अपने आप में काफी बड़ा रिस्क है। फिलहाल रणबीर कपूर फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। रणबीर कपूर ने एनिमल (Animal) वाले लुक को टाटा-बाय-बाय कह दिया है और फिर एक बार क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए हैं।
रणबीर कपूर का रामायण लुक टेस्ट हुआ पूरा
सोमवार को रणबीर को क्लीन शेव लुक में एक इवेंट में शामिल होते देखा गया। इवेंट में अभिनेता को कैज़ुअल टी-शर्ट और पैंट पहने देखा गया। वीडियो में रणबीर हड़बड़ी में नजर आ रहे हैं। देखना यह है कि रणबीर भगवान राम के किरदार में कैसे दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए एक लुक टेस्ट भी दिया। रणबीर के लुक टेस्ट का एक फोटोशूट हुआ था जिसने टीम के सभी लोगों को काफी हैरान भी किया है। नितेश तिवारी चाहते हैं कि रणबीर कपूर किसी भी तरह की हैवी वेट एक्सरसाइज और पॉवरफुल मसल्स में इस अवतार के लिए ना इख्तियार करें बल्कि नॉर्मल लुक में ही रहें।
रणबीर कपूर राम तो सीता बनेंगी साईं पल्लवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी को चुना गया है। केजीएफ स्टार यश के भी फिल्म में रावण की भूमिका निभाने की संभावना है जबकि सनी देओल को कथित तौर पर हनुमान की भूमिका के लिए चुना गया है। कथित तौर पर बॉबी देओल और विजय सेतुपति भी कुंभकर्ण और विभीषण की भूमिकाओं के लिए चुने जा सकते हैं। अभी इस पर बातचीत जारी है।
रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के साथ भी कर रहे हैं काम
रामायण के अलावा, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म - लव एंड वॉर में भी काम करेंगे। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे और यह क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।