Ranbir Kapoor के नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayan) में भगवान राम की भूमिका की अटकलें अब तेज हो रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। हाल ही में एक्टर को क्लीन शेव लुक में स्पॉट किया गया। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के लिए लुक टेस्ट देकर आ रहे थे। रणबीर कपूर को रामावतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खबरों के मुताबिक नितेश तिवारी मार्च 2024 से इस फिल्म की डायरेक्शन की बागडोर संभालेंगे।
