Samay Raina: 'वो शो ही ऐसा...', समय रैना को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह ने कही ये बात

Samay Raina: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। बढ़ते विरोध के बीच समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कॉमेडियन ने क्या कहा

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 9:22 AM
कॉमेडियन भारती सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

Samay Raina: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में सिर्फ रणवीर ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट समय रैना पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं मामले को बढ़ता देख समय रैना ने अपने शो'इंडियाज गॉट लेटेंट'के सभी एपिसोड्स यूट्यूब से हटा दिया। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

समय रैना का बचाव करते हुए भारती ने कहा कि यह शो की थीम का हिस्सा है। मुंबई में पपराजी से बात करते हुए भारती ने कहा कि समय एक अच्छा इंसान है और लोग उसे बहुत पसंद करते हैं। गौरतलब है कि भारती पहले भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ समय के शो में नजर आ चुकी हैं।

भारती ने क्या कहा


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारती सिंह ने कहा, "वो शो ही ऐसा है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर कोई वही बोले जो शो की जरूरत हो। आपकी मर्जी-बोलो या ना बोलो। समय थोड़ी ना कहता है कि, 'अरे, मुंह खोलो, बोलो!' समय बहुत अच्छा लड़का है और टैलेंटेड भी है। जेन-जी जनरेशन को काफी पसंद है वो। अगर आप खुद जाओगे तो उसके फैन हो जाओगे। इतना अच्छा है समय।" भारती ने आगे कहा, "अगर किसी को उसकी लैंग्वेज पसंद नहीं है, तो देखने के लिए और भी बहुत से लोग और शो हैं। हम वही देखते हैं जो हमें अच्छा लगता है।"

क्या है मामला

इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के पैरेंट्स रिलेशन पर कमेंट करने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। रणवीर इलाहाबादिया का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद से यूट्बर की काफी आलोचना भी की गई। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। रणवीर ने अपनी बात के लिए माफी मांग ली है, जबकि समय ने यूट्यूब से शो के एपिसोड हटा दिए हैं।

Chhaava Box Office:'छावा' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।