Samay Raina: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में सिर्फ रणवीर ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट समय रैना पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं मामले को बढ़ता देख समय रैना ने अपने शो'इंडियाज गॉट लेटेंट'के सभी एपिसोड्स यूट्यूब से हटा दिया। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
