बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर मुंबई के चेंबूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। रणवीर पर न्यूड फोटोशूट के जरिए महिलाओं की भावनाएं आहत करने और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अभिनेता पर इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 292, 293, 509 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज किया गया है।
