COVID-19: छुट्टियां मनाने गोवा गए अभिनेता रणवीर शौरी का 10 साल का बेटा कोरोना वायरस से संकमित, ऐक्टर ने कहा- 'वेव रियल है'

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 781 हो गए हैं

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 11:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिनेता का यह 10 वर्षीय बेटा उनकी पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से है

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने मंगलवार को कहा कि उनका बेटा हारून (Haroon) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। रणवीर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेता का यह 10 वर्षीय बेटा उनकी पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen sharma) से है।

शौरी ने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे बेटे हारून और मैं छुट्टियां मनाने गोवा गए थे और मुंबई की उड़ान के लिए नियमित आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने ट्वीट किया कि हम दोनों में बिल्कुल ही (संक्रमण के) कोई लक्षण नहीं हैं और आगे की जांच तक फौरन क्वारंटीन हो गए हैं। लहर असली है।

गोवा में सोमवार को संक्रमण के 67 नये मामले सामने आए। बता दें कि कोरोना वायरस एक बार फिर नए वेरिएंट ओमीक्रोन के साथ पूरी दुनिया में लोगों को संक्रमित कर रहा है। बॉलीवुड भी पिछले साल की तरह इस जानलेवा वायरस से अछूता नहीं है।


Omicron India: भारत में ओमीक्रोन के अब तक 781 मामले दर्ज, दिल्‍ली के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

बॉलीवुड में कई दिग्गज सिलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को तो कोरोना के चलते अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। हाल में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। करीना कपूर ने कुछ ही दिनों में वायरस को मात दे दी है और वह कोरोना निगेटिव हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 781 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले 24 घंटे कोरोना के 9,195 मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 77,002 तक पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दर्ज किए गए हैं और यहां संक्रमितों की संख्या 238 हो गई है, जिसमें से 57 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली के बाद नए वेरिएंट से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक 167 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि राज्य में 72 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।