Get App

Ranya Rao Gold Smuggling Case: एक्ट्रेस रान्या राव को DRI कस्टडी में भेजा गया, सोना तस्करी मामले में हुई है गिरफ्तारी

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस और सीनियर IPS अधिकारी की बेटी रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि वह सोने की तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी। वह दुबई से बेंगलुरू तक सामान की तस्करी के लिए भारी कमीशन लेती थी। रान्या राव सरगनाओं के इशारे पर सोने की तस्करी कर रही थी। उन्होंने DRI को दिए अपने बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 4:27 PM
Ranya Rao Gold Smuggling Case: एक्ट्रेस रान्या राव को DRI कस्टडी में भेजा गया, सोना तस्करी मामले में हुई है गिरफ्तारी
Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार की गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को आगे की जांच के लिए अदालत ने तीन दिनों के लिए डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की कस्टडी में भेज दिया है। यह आदेश शुक्रवार को आर्थिक अपराध कोर्ट द्वारा जारी किया गया। रान्या राव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने डीआरआई को बताया कि उनके पास से सोने के 17 टुकड़े बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कहा कि वह न केवल दुबई बल्कि यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व की भी यात्रा कर चुकी है। राव को दुबई से 14 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी करने के आरोप में 5 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

सीनियर आईपीएस अधिकारी की बेटी रान्या राव की गिरफ्तारी की जांच में पता चला है कि वह सोने की तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी। वह दुबई से बेंगलुरू तक सामान की तस्करी के लिए भारी कमीशन लेती थी। जांच में पता चला है कि रान्या राव सरगनाओं के इशारे पर सोने की तस्करी कर रही थी। अधिकारियों ने पाया कि अभिनेत्री को दुबई से बेंगलुरू तक एक किलोग्राम सोने की तस्करी करने के लिए 4 लाख से 5 लाख रुपये का कमीशन मिला था।

सरगनाओं ने उसे सोने की तस्करी में शामिल किया, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता था कि वह एक सेवारत आईपीएस अधिकारी की बेटी है। इसका फायदा उठाकर वह तस्करी को अंजाम दे सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को इसमें बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मचारियों की संलिप्तता का भी संदेह है।

जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि रान्या राव ने सोना किसे सौंपा। अधिकारी रान्या राव के बैंक अकाउंट से डाटा एकत्र कर रहे हैं। उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और नेटवर्क के बारे में सुराग पाने के लिए फोन से जानकारी एकत्र की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें