रैप सिंगर Badshah बने द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा, निखारेंगे स्लम में रहने वाले बच्चों का टैलेंट

बादशाह (Badshah) द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। बादशाह धारावी में हिप हॉप टैलेंट को निखारने और उनको सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। इस एनजीओ ने 10 साल पहले जब इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था उस वक्त एआर रहमान, शेखर कपूर और दिवंगत समीर बंगारा एशिया के सबसे बड़े स्लम में टैलेंट की सहायता करने के लिए अपनी भागीदारी जताई थी। इस साल 15 जुलाई को टीडीडीपी ने अपने फाउंडेशन डे के दिन समीर बंगारा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक रिकॉर्डिंग फैसेल्टी को भी शुरू किया था

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 5:44 PM
भारत के सबसे फेमस रैप गायकों में से एक बादशाह (Badshah) द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं

भारत के सबसे फेमस रैप गायकों में से एक बादशाह (Badshah) द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। बादशाह धारावी में हिप हॉप टैलेंट को निखारने और उनको सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। इस एनजीओ ने 10 साल पहले जब इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था उस वक्त एआर रहमान, शेखर कपूर और दिवंगत समीर बंगारा एशिया के सबसे बड़े स्लम में टैलेंट की सहायता करने के लिए अपनी भागीदारी जताई थी। इस साल 15 जुलाई को टीडीडीपी ने अपने फाउंडेशन डे के दिन समीर बंगारा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक रिकॉर्डिंग फैसेल्टी को भी शुरू किया था। बादशाह ने इस मौके पर मनीकंट्रोल के साथ एक खास बात-चीत भी की है।

क्या कहा बादशाह ने

बादशाह से जब धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट और नए रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट में मुझे डॉली रतेश्वर, सुशांत यट्टम और तेजश्री पोल से मिलवाने के लिए मैं एमसी हेम को धन्यवाद देना चाहता हूं। ये सभी एक काफी बड़ा काम कर रहे हैं। इसमें मैं भी जुड़ना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं इससे जुड़ सका हूं। भगवान ने मुझे बेजुबानों की आवाज बनने और बदलाव का माध्यम बनने का अवसर दिया है और मैं उसे निराश नहीं करूंगा। ज्यादातर वक्त मैं ऐसी चीजें ही करता हूं जिसे लेकर मैं कंफर्टेबल महसूस करता हूं। बच्चों से जुड़ी समस्याएं हमेशा से ही मेरे जहन में रही हैं। मैं इनकी भलाई के लिए पूरे मन से मेहनत करूंगा।

पाकिस्तान के वायरल चायवाले के बदले दिन, अब लंदन में खोला नया कैफे


बादशाह करेंगे 100 बच्चों की मेंटॉरशिप

बादशाह टीडीडीपी के तहत स्थापित एशिया में एक हिप हॉप अकादमी, द आफ्टर स्कूल ऑफ हिप हॉप के लगभग 100 बच्चों की मेंटॉरशिप संभालेंगे। मेंटॉरशिप के बारे में बताते हुए बादशाह ने कहा कि मेरे लिए मेंटॉरशिप एक जमीनी अवधारणा की तरह से है। मेरे माता-पिता भी काफी अच्छे टीचर रह चुके हैं। मेंटॉरशिप में एक जिम्मेदारी की भावना होती है। बादशाह ने कहा कि आभाव और गरीबी में जीने वाले ज्यादातर बच्चे काफी टैलेंटेड हैं। लेकिन उनके टैलेंट को निखारने के लिए गाइडेंस,पैसे और मोटिवेशन की जरूरत होती है। बिजनेस और एंटरटेनमेंट की दुनिया के दिग्गजों का इस प्रोजक्ट में साथ आना काफी अहम है।

अपने बारे में भी बादशाह ने की बात

जब बादशाह से पूछा गया कि करियर के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद क्या आपको लगता है कि आप जहां पहुंचना चाहते थे वहां पर पहुंच गए हैं? इस पर बादशाह ने कहा कि मैं अपनी सफलता के बारे में विनम्र रहना पसंद करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि यह किसी भी समय मुझसे छीनी जा सकती है। कामयाबी कभी भी बरकरार नहीं रह सकती है। हर एक कलाकार के करियर में उतार-चढ़ाव का ग्राफ देखने को मिलता ही है। मैं लगातार सीखता रहता हूं। वहीं रीमेक गानों पर बात करते हुए बादशाह ने कहा कि कुछ गानों का रीमेक बन सकता है हालांकि कुछ गानों को ओरिजनल ही रहने देना चाहिए। आप ओटीटी की बॉलीवुड वाइव्स का हिस्सा थे इस सावाल पर बादशाह ने कहा कि यह एक काफी मजेदार एक्सपीरियंस रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।