पाकिस्तान के वायरल चायवाले के बदले दिन, अब लंदन में खोला नया कैफे

Pakistani Chaiwala: 2016 में जिस पाकिस्तानी चायवाले की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था अब वो लंदन में एक कैफे चला रहे हैं। पाकिस्तानी, हिंदुस्तानी और बांग्लादेश के लोगों की आबादी वाले क्षेत्र में उन्होंने ये कैफे खोला है। ऐसे में उन्होंने वादा किया है कि वो जल्द ही अपने फैंस से मिलने इस जगह भी आएंगे। साथ ही उन्हें अपने हाथों की चाय भी पिलाएंगे।

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
2016 में वायरल होने के बाद अरशद खान को कई मॉडलिंग और एक्टिंग जॉब्स ऑफर की गईं।

Pakistani Chaiwala: 2016 में जिया अली नाम के एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर ने एक चायवाले की तस्वीर खींची थी। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही लोगों ने इसे जमकर वायरल कर दिया। चायवाले की नीली आंखें इस फोटो की हाइलाइट बनीं। इस चायवाले का नाम है अरशद खान। खैर अरशद के अब अच्छे दिन आ चुके हैं और वो लंदन में एक कैफे के मालिक बन चुके हैं।

मॉडर्न भी और देसी भी

लंदन ईस्ट की इल्फॉर्ड लेन में चायवाला कैफे इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। लंदन के इस हिस्से में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी, हिंदुस्तानी और बांग्लादेशी रहते हैं। इस कैफे को साउथ एशिया से जुड़ी खास सांस्कृतिक चीजों से मिलकर सजाया गया है। कैफे के अंदर आपको ट्रक से जुड़ी कलाएं, देसी पेटिंग्स देखने को मिलेंगी। ये कैफे एक मॉडर्न और देसी ढाबे की लुक को कंबाइन करके बनाया गया है।


जल्द आएंगे लोगों से मिलने

कैफे को लेकर डिटेल देते हुए अरशद खान ने कहा कि वो जल्द ही इस कैफे का दौरा करेंगे और अपने चाहने वालों को चाय भी पिलाएंगे। 'मुझे लंदन आने के लिए कई लोगों ने निवेदन किया है। हमारी पहली इंटरनेशनल चाय की दुकान इल्फॉर्ड लेन पर खुल चुकी है। लोगों का हमें अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। दुर्रानी ब्रदर्स के साथ मिलकर हमने इल्फॉर्ड लेन से इसकी शुरुआत की है। दरअसल ये बहुत बड़ी संख्या में रह रहे पाकिस्तानियों और हिंदुओं की चाय के लिए पसंदीदा जगह बन गई है। मैं खुद भी जल्द ही लंदन पहुंचूंगा।'

Ind-Pak ODI World Cup के लिए होटल में नहीं मिला कमरा, तो अस्पताल में बेड किए जाने लगे बुक

चाय है उनकी जर्नी का एक हिस्सा

2016 में वायरल होने के बाद अरशद खान को कई मॉडलिंग और एक्टिंग जॉब्स ऑफर की जाने लगीं। एंटरटेनमेंट में अपना लक आजमाने के बाद 2020 में उन्होंने इस्लामाबाद में कैफे चायवाला रूफटॉप से नई शुरुआत की। एक इंटरव्यू के दौरान खान ने बताया था कि चायवाला शब्द उनके दिल में एक खास जगह रखता है। ये शब्द उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और उन्हें उनकी जिंदगी की जर्नी की याद दिलाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।