Get App

Ratan Tata Death: रतन टाटा ने अमिताभ की फिल्म ‘ऐतबार’ में लगाए थे करोड़ों रुपये, फिल्म हो गई थी सुपर फ्लॉप

Ratan Tata Death: देश के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि रतन टाटा ने बॉलीवड में किस्मत आजमाई थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ऐतबार में करोड़ों रुपये लगाए थे। लेकिन ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 10:22 AM
Ratan Tata Death: रतन टाटा ने अमिताभ की फिल्म ‘ऐतबार’ में लगाए थे करोड़ों रुपये, फिल्म हो गई थी सुपर फ्लॉप
Ratan Tata Death: रतन टाटा को फिल्मों में हिंसा पसंद नहीं थी। इस पर उन्होंने एक बार तंज भी कस चुके थे।

उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आम हो या खास, दिग्गज बिजनेसमैन के निधन पर हर कोई शोक में डूब गया है। तमाम सितारे सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं। रतन टाटा से जुड़े कई किस्से इस वक्त काफी चर्चा में हैं। ऐसे में एक किस्सा उनकी पहली फिल्म का भी है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘ऐतबार’ में करोड़ों रुपये लगाए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे।

रतन टाटा ने साल 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' को बनाने में करोडों रुपये लगाए थे। इसमें अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में नजर आए। उनके अलावा जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु और सुप्रिया पिलगांवकर भी नजर आईं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विक्रम भट्ट ने संभाली थी। लेकिन यह फिल्म का ऐसा हाल हुआ कि रतन टाटा को अपने हाथ पीछे खींचने पड़ गए थे। उन्होंने फिर कभी किसी फिल्म में पैसा नहीं लगाया।

रतन टाटा को हुआ करोड़ों का नुकसान

ऐतबार फिल्म साल 1996 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। इसमें अमिताभ ने एक ऐसे प्रोटेक्टिव पिता का रोल प्ले किया था, जो बेटी को उसके सनकी और खतरनाक बॉयफ्रेंड से बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। फिल्म का बजट 9.50 करोड़ रुपये था। इसने सिर्फ 7.96 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। ऐसे में रतन टाटा को करीब 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस फिल्म के बाद रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। इस तरह 'ऐतबार' रतन की ओर से बनाई गई पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें