Get App

Oscars: जानें, Jr NTR और राम चरण ने ऑस्कर में Naatu Naatu पर क्यों नहीं किया परफॉर्म

Oscars 2023: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि RRR सितारे नाटू नाटू (Naatu Naatu) पर ऑस्कर 2023 के स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब ऑस्कर 2023 के प्रोड्यूसर राज कपूर ने दोनों सुपरस्टार्स के ऑस्कर के स्टेज पर परफॉर्म न करने के कारणों का खुलासा किया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 3:51 PM
Oscars: जानें, Jr NTR और राम चरण ने ऑस्कर में Naatu Naatu पर क्यों नहीं किया परफॉर्म
Naatu Naatu ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि RRR सितारे नाटू नाटू (Naatu Naatu) पर ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) के स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। हालांकि, दोनों ने फैंस को निराश किया। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब ऑस्कर 2023 के प्रोड्यूसर राज कपूर (Oscars Producer Raj Kapoor) ने दोनों सुपरस्टार्स के उनके ऑस्कर के स्टेज पर परफॉर्म न करने के कारणों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को परफॉर्मेंस के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वे पीछे हट गए। राम कपूर ने बताया कि राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर के स्टेज पर परफॉर्म करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं थे।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार, एकेडमी को दिए एक इंटरव्यू में ऑस्कर 2023 के प्रोड्यूसर राज कपूर ने कहा, "मूल रूप से दो लीड सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव के साथ दोनों अभिनेता परफॉर्म करने वाले थे। अमेरिका में शो का हिस्सा बनने के लिए उनकी टीम को वीजा दिलाने में मदद भी की गई थी।"

कपूर ने आगे कहा, "फरवरी के अंत में हमें सूचित किया गया कि राम चरण और एनटी रामाराव जूनियर ऑस्कर में हिस्सा लेंगे, लेकिन लाइव परफॉर्मेंस में वो कंफर्टेबल नहीं थे। उनके पास बहुत से काम थे और प्रैक्टिस के लिए सीमित समय था। ऐसे में वो परफॉर्म नहीं कर पाए।"

Naatu Naatu ने रचा इतिहास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें