RRR Hindi OTT Release: इंतजार खत्म, आज से ZEE5 और Netflix पर देख सकते हैं राजामौली की सुपरहिट फिल्म

अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी

अपडेटेड May 20, 2022 पर 4:15 PM
RRR आज Zee5, BookMy Show Stream और Netflix पर रिलीज होने जा रही है

अगर आपने अभी तक एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर (RRR) नहीं देखी है तो आपके लिए इसे घर बैठे देखने का मौका मिल रहा है। जी हां, RRR आज यानी 20 मई को Zee5, BookMy Show Stream और Netflix पर रिलीज हो गई है। अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी।

RRR का हिंदी भाषा में डब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा, जबकि मूल तेलुगु वर्जन और तीन अन्य भाषाओं- तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब Zee5 पर उपलब्ध है। इसके अलावा, RRR के हिंदी वर्जन का बुक माई शो स्ट्रीम (BookMy Show Stream) पर भी प्रीमियर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Air India: उड़ान के दौरान हवा में अचानक बंद हो गया प्लेन का इंजन, मुंबई एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


Zee5 ने शुक्रवार को ट्विटर पर बताया कि यह उसके प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध रहेगी। उसने यह भी बताया कि फिल्म में अंग्रेजी में सबटाइटल्स आएंगे। फिल्म का हिंदी वर्जन बुक माई शो स्ट्रीम पर प्रदर्शित किया जाएगा।

‘बुक माई शो स्ट्रीम’ ने गुरुवार को बताया था कि RRR (हिंदी) सीमित समय के लिए 20 मई से उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। एसएस राजामौली की यह फिल्म उनकी पीरियड ड्रामा बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल के बाद तीसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म है।

25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद आरआरआर का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता डीवीवी एंटरटेंमेंट (DVV Entertainment) हैं। इसमें अभिनेता राम चरण और एनटी रामा राव जूनियर मुख्य भूमिका में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।