अगर आपने अभी तक एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर (RRR) नहीं देखी है तो आपके लिए इसे घर बैठे देखने का मौका मिल रहा है। जी हां, RRR आज यानी 20 मई को Zee5, BookMy Show Stream और Netflix पर रिलीज हो गई है। अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी।
