सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक के घेरे में आए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान कोलाबा के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर गलत आदमी को पकड़ लिया। पुलिस की इस गलती की वजह से उस व्यक्ति की पूरी जिंदगी बदल गई। हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी नौकरी चली गई और उसकी शादी भी टूट गई।
