Get App

Saif Ali Khan: सुलझ नहीं रही है सैफ के हमले की गुत्थी, पांच अनसुलझे सवाल जिनके अबतक नहीं मिले जवाब

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर हमला मामले में अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाया है। हमले की पूरी कहानी किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं है, लेकिन ये असल में हुआ है और वो भी सैफ अली खान के साथ। सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में कई सवालों के जवाब दिए गए हैं, लेकिन अब भी इन 5 सवालों को लेकर मिस्ट्री बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 5:54 PM
Saif Ali Khan: सुलझ नहीं रही है सैफ के हमले की गुत्थी, पांच अनसुलझे सवाल जिनके अबतक नहीं मिले जवाब
Saif Ali Khan: सुलझ नहीं रही है सैफ के हमले की गुत्थी

Saif Ali Khan Case : पांच साल पहले बॉलीवुडे के उभरते सितारे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। साल 2020 में 14 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुंबई स्थित घर पर फांसी लगा ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स को आज भी लगता है कि उनका मर्डर हुआ था। फैन्स अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं। आज तक, उनकी मौत के इर्द-गिर्द की परिस्थितियाँ रहस्य में डूबी हुई हैं। सीबीआई सहित पांच अलग-अलग कानूनी एजेंसियों द्वारा जांच के बावजूद, उनके मौत को लेकर आज भी कई सवाल अनसुलझे हैं। सुशांत के मौत मामले और हाल ही में सैफ अली खान पर हुए हमले पर तुलनात्मक नज़र डालने से चौंकाने वाली समानताएं सामने आती हैं।

सुशांत और सैफ अली खान दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने सितारों शामिल हैं। दोनों के मामलों में अनगिनत षड्यंत्र की थ्योरी को जन्म दिया है और दोनों ने ही जांच एजेंसियों को जांच के दायरे में ला खड़ा किया है। सैफ अली खान पर हमले के दस दिन बाद, पुलिस की कहानी पर शक उभर कर सामने आए हैं। न केवल विपक्षी दलों से बल्कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने भी सैफ अली खान के मामले में सवाल उठाए हैं। सैफ अली खान के मामले से जुड़े वो पांच सवाल जिनके अब तक नहीं मिले जवाब

  • 1.क्या हिरासत में लिया गया बांग्लादेशी व्यक्ति असली अपराधी है?
  • घटना के दिन जारी की गई संदिग्ध हमलावर की सीसीटीवी तस्वीर और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के लुक में काफी अंतर है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति युवा और गोरा दिखाई दे रहा है, जबकि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उम्र में बड़ा और सांवला दिख रहा है। इसके अलावा, उनके चेहरों की अन्य विशेषताएं भी मेल नहीं खाती हैं। पुलिस का यह दावा कि आरोपी शरीफ़ुल हमले के बाद दूसरे राज्य भागने के बजाय ठाणे के मैंग्रोव में छिपा था, यह भी शक पैदा करता है। पुलिस पर इस मामले को जल्दी सुलझाने का दबाव है और यही वजह है कि हम सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं कि पुलिस ने कोई जल्दबाजी में गलती नहीं की हो।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें