Saif Ali Khan: इतनी सिक्योरिटी के बाद भी सैफ के घर में कैसे घुसा चोर? पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की देर रात एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर से हाथापाई के दौरान सैफ को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। सैफ के हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 11:17 AM
Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान के घर में चोर कैसे घुसे इसको लेकर पुलिस ने बड़ा बयान दिया है

Saif Ali Khan Attack: एक्टर सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की देर रात एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। चोर से हाथापाई के दौरान एक्टर को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में हुए हमले के मामले में FIR दर्ज की है।

यह FIR भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें आर्म्ड रॉबरी, हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश और घर में जबरन घुसपैठ की धाराएं शामिल हैं। यह मामला तब दर्ज हुआ जब सैफ की घरेलू सहायक एल्यामा फिलिप ने अभिनेता पर हुए हमले की शिकायत दर्ज करवाई है।

घर में जबरदस्ती नहीं घुसा था चोर


डीसीपी (जोन IX) दीक्षित गेडाम ने हाउसहेल्प एल्यामा फिलिप के बयान के बाद कहा कि, घर में घुसपैठिए के घुसने का तरीका स्पष्ट नहीं है क्योंकि घर में जबरदस्ती घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी में हमलावर को सीढ़ियों से नीचे जाते हुए देखा गया था और वह कैमरे की तरफ घूरते हुए नीचे जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

हाउसहेल्प ने क्या कहा

हाउसहेल्प एल्यामा फिलिप ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, "उन्हें रात करीब 2.30 बजे घर में किसी के आने की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा करीना जेह (जहांगिर) बाबा को देखने आई हैं और मैं वहां चेक करने गई। लेकिन मुझे वहां पर करीना कहीं नहीं दिखीं तो मैं वापस अपने बिस्तर पर चली गई। लेकिन मुझे कुछ अजीब सा लगा और जब मैंने फिर से देखा तो मुझे एक आदमी का साया दिखाई दिया। वह बाथरूम से बाहर आया और जेह बाबा के कमरे में घुसने की कोशिश करने लगा। मैंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पर सैफ अली खान भी आ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें एक्टर के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह चोटें आईं। हमलावर ने सैफ के हाउसहेल्प/केयरटेकर को भी घायल कर दिया।"

Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के बाद पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गार्ड्स को लेकर खोला ये राज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।