Get App

Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के बाद पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गार्ड्स को लेकर खोला ये राज

Saif Ali Khan Attack: 16 जनवरी की सुबह सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ। इस हमले में सैफ घायल हो गए। फिलहाल, सर्जरी होने के बाद एक्टर अब खतरे से बाहर है। इस घटना ने मुंबई के पॉश इलाकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सैफ की पड़ोसी और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 10:17 AM
Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के बाद पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा,  गार्ड्स को लेकर खोला ये राज
Saif Ali Khan Attack : करीना और सैफ की पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना बेहद हैरान करने वाली है

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह बांद्रा स्थित उनके घर में हमला हुआ। इस हमले में सैफ बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल एक्टर अब खतरे से बाहर है। एक्टर पर हुए इस हमले की खबर सुन हर कोई हैरान है। हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। एक्टर पर हुए इस हमले के बाद मुंबई के पॉश इलाकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं करीना और सैफ की पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनकी पड़ोसी और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में करिश्मा ने कहा, "अभी बाहर का नजारा बहुत अजीब है। पुलिस और मीडिया हर जगह मौजूद हैं। यह घटना बांद्रा की कई अलग-अलग बिल्डिंग के लिए एक चेतावनी की तरह है।"

पिछले एक साल से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

करिश्मा तन्ना ने हाउसिंग सोसाइटियों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "मैं पिछले एक साल से अपनी सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कह रही हूं। वॉचमैन को सही ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, क्योंकि वे ऐसी आपात स्थितियों को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। अगर कोई चोर घर में घुस जाए, तो परिवार कैसे अपनी सुरक्षा करेगा? यह वाकई डराने वाला है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें