बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर इस समय काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह कोई फिल्म नहीं है बल्कि उनके घर पर हुआ एक हादसा है। 15-16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। चोर से हाथापाई के दौरान एक्टर को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है।
ये हमला तब हुआ जब सैफ अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई स्थित घर पर थें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे तक पहुंच गया था। हमलावर ने बॉलीवुड एक्टर से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
सैफ अली खान की केरयटेकर ने क्या कहा
News 18 के मुताबिक, सैफ अली खान के घर पर बच्चों की देखभाल करने वाली महिला केयरटेकर ने पुलिस को दिए अपने बयान में उस रात की पूरी कहानी बताई। केयरटेकर ने बताया, "उन्होंने सबसे पहले जेह के बाथरूम के पास एक परछाई देखी थी, उस समय उनको लगा कि शायद करीना कपूर छोटे बेटे को देखने के लिए आईं हो। लेकिन फिर जब उनको शक हुआ तो वह बाथरूम के पास तक गई, इतने में हमलावर ने उनको चुप रहने की धमकी दी। इस दौरान घर में काम करने वाली दूसरी केयरटेकर भी वहां पहुंच गई। हमलावर ने 'एक करोड़' रुपए की डिमांड की। घटना के दौरान बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर रहने वाले सैफ अली खान भी नीचे आ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें एक्टर के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह चोटें आईं। हमलावर ने सैफ के हाउसहेल्प/केयरटेकर को भी घायल कर दिया।"
हमला करने के बाद चोर वहां से भाग गया। एक्टर के गहरे जख्मों को देखते हुए घर में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके बड़े बेटे इब्राहिम को बुलाया। इब्राहिम और सैफ की बेटी सारा अली खान उसी बिल्डिंग के 8वीं फ्लोर पर रहते हैं। उस समय कोई ड्राइवर नहीं होने की वजह से इब्राहिम ने सैफ अली खान को ऑटोरिक्शा से लीलावती अस्पताल तक ले गए, जहां पर एक्टर की सर्जरी की गई।
मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को एक CCTV भी मिला है, जिसमें हमलावर का चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस मामले में एक्टर की टीम ने भी एक बयान जारी कर इस हमले की पुष्टि की और बताया कि अस्पताल में उनकी सर्जरी की जा रही है। इसके साथ ही एक्टर की टीम ने मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध किया।