मुंबई में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने चोरी करने की कोशिश के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। एक्टर घायल हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी दो सर्जरी हुईं। हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह वार किए। रीढ़ की हड्डी के पास, हाथ में, गर्दन में और सिर में सैफ को चोट आई है और फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं।
इतने बड़े सेलिब्रिटी पर इस तरह घर में घुस कर किए गए हमले ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है। कई हल्कों में लोग कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस का कहना है कि उसने CCTV की मदद से एक हमलावर की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमों को लगा दिया गया है।
फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं और ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब वह इतने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले साल 2000 में आई फिल्म 'KYA KEHNA' की शूटिंग के दौरान सैफ को चोट लगी और उनकी सिर में 100 टांके आए थे।
एक्टर एक स्टंट कर रहे थे और बाद में उन्होंने, जो बताया वो उनके जीवन का सबसे बुरा हादसा था। 'क्या कहना' को रिलीज हुए 24 साल हो चुके हैं।
2004 में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा 'कॉफी विद करण' के पहले सीजन में आए थे और उन्होंने बताया कि कैसे वे 'क्या कहना' के बाद करीबी दोस्त बन गए। इस दौरान फिल्म के सेट पर सैफ के साथ हुई भयानक दुर्घटना पर भी बात हुई।
बाइक से स्टंट करना सैफ को पड़ा भारी
इस घटना को याद करते हुए सैफ अली खान ने कहा, "मैंने हर दिन जुहू बीच पर रैंप पर मोटरसाइकिल जंप की प्रैक्टिस करता था। हम इस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए खंडाला गए थे और वहां बारिश हो रही थी, कीचड़ थी। वहां बीच जैसी की जमीन नहीं थी।"
उन्होंने मजक में कहा कि वे इस सीक्वेंस से प्रीति को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। सैफ ने याद किया, "मैंने सोचा, मैं इंप्रेस करने की कोशिश करता हूं। पहली बार तो ठीक था, लेकिन मैं जोश के साथ इसे दूसरी बार करना चाहता था। रैंप पर पहुंचने से पहले ही बाइक फिसल गई और मैं उड़ गया। इस मैदान के बीच में एक चट्टान थी और मैं बहुत तेजी से लगभग 30 बार लुढ़का और फिर जोर से! मैं उससे टकराया। मुझे कुछ गीलापन महसूस हुआ, देखा तो बहुत सारा खून बह रहा था, मुझे चोट लगी थी। हम अस्पताल गए और जब उन्होंने मुझे टांके लगाए तो मैं फ्रेंकस्टीन जैसा दिख रहा था। प्रीति ने कहा कि हम एक प्लास्टिक सर्जन का इंतजाम कर सकते हैं और सब कुछ एरेंज कर दिया।"
'क्या होगा अगर वो मर गया?'
उस वक्त केवल प्रीति जिंटी ही सैफ के साथ थीं, क्योंकि सैफ की तत्कालीन पत्नी अमृता सिंह शहर से बाहर थीं। प्रीति ने उस समय को याद करते हुए कहा, "मैं अकेली लड़की हूं जो जानती है कि सैफ के दिमाग में क्या चल रहा है। आखिर में सिर्फ वो और मैं ही थे। उसकी पत्नी शहर में नहीं थी। उसका दोस्त फोन पर बदतमीजी कर रहा था, क्योंकि उसे लगा कि यह मजाक है। डायरेक्टर बहुत बीमार हो गया और उसे जाना पड़ा। मुझे मेडिकल फॉर्म पर साइन करने के लिए कहा गया। मैं घबरा गई क्योंकि सैफ के सिर पर एक बड़ा सा घाव था और वह किसी एलियन की तरह दिख रहा था। वह थोड़ा विह्वल भी था। मैं सोचती रही, क्या होगा अगर वो मर गया?