बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हुए हमले के बाद से वह अस्पताल में भर्ती है। लीलावती अस्पताल में एक्टर को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। अब सैफ अली खान की हालत में काफी सुधार हो गया है। पांच दिन तक चले इलाज के बाद आज सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ को आज दोपहर तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
डॉक्टरों ने एक्टर की हालत को देखते हुए उन्हें अभी कुछ दिन और आराम की सलाह दी है। बता दें एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे चोर ने 16 जनवरी की सुबह चाकू से कई बार हमला किया। घायल अवस्था में सैफ अली खान 16 जनवरी को लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सैफ अली खान की सेहत में अब काफी सुधार हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें आज दोपहर तक अस्पताल से डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, सैफ अभी भी चल-फिर नहीं सकते हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने सैफ अली खान के घाव से 2.5 इंच लंबा चाकू निकाला। सर्जरी के बाद एक्टर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं। 20 जनवरी को मेडिकल टीम ने एक्टर को एक और दिन निगरानी में रखने का फैसला लिया।
सैफ को नहीं जानता था आरोपी
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है, जिसे 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मंगलवार की सुबह को पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए सैफ के घर पर गई थी। आरोपी की पहचान बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है। शहजाद ने अपने बयान में कहा था कि उसे अभिनेता की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसे रविवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है।
बता दें सैफ अली खान पर बीते गुरुवार की सुबह 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट स्थित अपार्टमेंट में हमला हुआ था। इस हमले में एक्टर के गर्दन और कंधे सहित छह जगहों पर चोटें आई थी। एक्टर को तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से 2.5 इंच लंबा ब्लेड का टुकड़ा निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय अभिनेता की पत्नी करीना कपूर खान घर पर मौजूद थीं और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां सो रहे थे।