Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान को हॉस्पिटल पहुंचाने वाला ऑटो ड्राइवर बना 'हीरो', मिला इतना इनाम

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमला हुआ, जिसमें एक्टर को गंभीर चोटें आईं थी। खून से लथपथ सैफ को एक ऑटो में लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को सम्मानित किया है

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 9:45 AM
Saif Ali Khan Attack: ऑटो के ड्राइवर को उसके साहसिक कार्य के लिए ईनाम दिया गया है

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर  सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह शरीफुल इस्लाम शहजाद नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था। सैफ पर हमलावर ने 6 वार किए थे, जिसमें एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खून से लथपथ सैफ को एक ऑटो में लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर एक्टर की तुरंत सर्जरी की गई, वह अब खतरे से बाहर है और अभी अस्पताल में ही है। बता दें सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के कुछ दिनों बाद यह खबर आ रही है कि ऑटो के ड्राइवर को उसके साहसिक कार्य के लिए ईनाम दिया गया है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक संस्था ने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को उसके अच्छे काम के लिए 11,000 रुपये का इनाम दिया है।

एक्टर को अस्पताल ले जाने के नहीं लिए पैसे


रिपोर्ट्स में पहले यह भी कहा गया था कि ऑटो ड्राइवर ने सैफ अली खान को अस्पताल तक ले जाने का कोई चार्ज नहीं लिया था। न्यूज एंजेसी ANI से बात करते हुए ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह ने बताया, "मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मैंने उनसे पैसे भी नहीं लिए, क्योंकि जान से बढ़कर पैसा नहीं होता है। अब तक करीना कपूर या किसी और ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैंने उनसे कोई बात नहीं की।"

एक्टर का काफी खून बह रहा था

ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने आगे कहा "सैफ अली खान की गर्दन और पीठ से खून बह रहा था और इतना खून बह गया था कि उनका सफेद कुर्ता लाल हो गया था। मुझे उस समय नहीं पता था कि सैफ अली खान मेरे रिक्शा में बैठे थे। मुझे लगा कि कोई घायल व्यक्ति बैठा होगा। जब सैफ और उनका बेटा लीलावती अस्पताल जाने के बाद रिक्शा से उतरे, तब मुझे समझ में आया कि स्टार एक्टर मेरे रिक्शा में बैठे थे। मेनें रिक्शा को इमरजेंसी गेट के पास रोका। ठीक उसी समय एक एंबुलेंस जा रही थी। अस्पताल का स्टाफ तुरंत हमारे पास आए और सैफ अली खान को अंदर ले गए थे। उनकी पीठ से खून तेजी से बह रहा था।"

सैफ पर कब हुआ था हमला

बता दें सैफ अली खान पर बीते गुरुवार की सुबह 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट स्थित अपार्टमेंट में हमला हुआ था। इस हमले में एक्टर के गर्दन और कंधे सहित छह जगहों पर चोटें आई थी। एक्टर को तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से 2.5 इंच लंबा ब्लेड का टुकड़ा निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है।

सैफ अली खान पर हमला: मजदूर की गिरफ्तारी से बैकग्राउंड चेक को लेकर शुरू हुई बहस, डेवलपर्स बोले- पूरी तरह वेरिफिकेशन 'असंभव'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।