Get App

Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान, डॉक्टरों ने एक्टर को दी ये बड़ी एडवाइस

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सर्जरी सफल रही और अब एक्टर की हालत में काफी सुधार है। अस्पताल के डॉक्टरों ने सैफ अली खान के हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 1:44 PM
Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान, डॉक्टरों ने एक्टर को दी ये बड़ी एडवाइस
Saif Ali Khan Attacked: अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ को आज दोपहर तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हुए हमले के बाद से वह अस्पताल में भर्ती है। लीलावती अस्पताल में एक्टर को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। अब सैफ अली खान की हालत में काफी सुधार हो गया है। पांच दिन तक चले इलाज के बाद आज सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ को आज दोपहर तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

डॉक्टरों ने एक्टर की हालत को देखते हुए उन्हें अभी कुछ दिन और आराम की सलाह दी है। बता दें एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे चोर ने 16 जनवरी की सुबह चाकू से कई बार हमला किया। घायल अवस्था में सैफ अली खान 16 जनवरी को लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आज हो सकते हैं डिस्चार्ज

सैफ अली खान की सेहत में अब काफी सुधार हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें आज दोपहर तक अस्पताल से डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, सैफ अभी भी चल-फिर नहीं सकते हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने सैफ अली खान के घाव से 2.5 इंच लंबा चाकू निकाला। सर्जरी के बाद एक्टर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं। 20 जनवरी को मेडिकल टीम ने एक्टर को एक और दिन निगरानी में रखने का फैसला लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें