पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि बांद्रा वेस्ट में स्थित सैफ अली खान के घर में चाकू घोंपने वाला संदिग्ध व्यक्ति बिल्डिंग की सीढ़ियों से ऊपर पहुंचा था। हमले के बारे में मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा, "कल रात, आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए फायर एग्जिट का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि ये डकैती की कोशिश थी। हम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।"
