Get App

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमले के वक्त करीना कपूर घर में मौजूद थीं? लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं एक्टर

Saif Ali Khan Attacked: अभिनेता सैफ अली खान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनके घर पर चोरी की कोशिश की गई थी। फिलहाल उनका अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य रखें क्योंकि मामला पुलिस जांच के दायरे में है

Akhileshअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 11:04 AM
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमले के वक्त करीना कपूर घर में मौजूद थीं? लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं एक्टर
Saif Ali Khan Attacked: बताया जा रहा है कि हमले के वक्त अभिनेता की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान घर पर नहीं थीं

Saif Ali Khan Attacked: अभिनेता सैफ अली खान बुधवार (15 जनवरी) देर रात अपने मुंबई स्थित घर पर डकैती की कोशिश के बाद घायल हो गए हैं। चाकू के कई वार के बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा लगता है कि हमले के वक्त अभिनेता की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान घर पर नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्तों सोनम कपूर एवं रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट मना रही थीं। करीना कपूर ने घटना से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ अपनी रात की एक तस्वीर शेयर की।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डकैती के समय करीना घर पर थीं या नहीं। उन्होंने बुधवार रात अपने करीबी दोस्तों के साथ बिताई। मुंबई पुलिस के अनुसार, डकैती की कोशिश गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुई। पुलिस फिलहाल संदिग्ध की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाशी ले रही है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, "अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। अभिनेता और घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई। अभिनेता घायल हो गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।" उन्होंने बताया कि सैफ के नौकर ने चोर को पकड़ने की कोशिश की और इस हंगामे के दौरान अभिनेता जाग गए।

चोर के साथ हाथापाई में अभिनेता घायल हो गए और उन्हें कई बार चाकू घोंपा गया। लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशंसक सैफ अली खान की सुरक्षा और सेहत को लेकर चिंतित हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें