Saif Ali Khan Attacked: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार (22 जनवरी) को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हालिया हमले पर कई सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना को 'गड़बड़' बताया। 54 वर्षीय खान पर 15 जनवरी को देर रात को उनके 12 मंजिला अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास ने कई बार चाकू से हमला किया था। इस हमले में सैफ को कई चोटें आईं और लीलावती अस्पताल में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। उनको महज पांच दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
