Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा हैं। 15 जनवरी देर रात उनके घर में एक चोर घुस आया था, जिससे हाथापाई में एक्टर घायल हो गए थे। उस चोर ने एक्टर पर ताकू से 6 बार वार किया था। सैफ अली खान पर हमले की घटना ने उनके परिवार, दोस्तों पर काफी गहरा असर डाला है।
उनके फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर के इलाज के बीच उनकी बहन सोहा अली खान ने अपने भाई के हेल्थ अपडेट के बारे में बड़ी जानकारी दी है।
सोहा अली खान ने दिया ये अपडेट
पहली बार सैफ की बहन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, जिससे फैंस को कुछ राहत मिली है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सैफ की बहन सोहा अली खान ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि वह ठीक हो रहे हैं। हम इसके लिए बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं कि हालात ज्यादा खराब नहीं हुए। सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
फिल्म इंडस्ट्री ने भी सैफ अली खान के हमले के बाद लगातार उन्हे सपोर्ट कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन जैसे सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर मीडिया व पैपराजी से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम अभी भी इस घटना को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार अटकलें लगाना हमारी भावनाओं पर और बोझ डालता है। कृपया हमें इस मुश्किल समय में थोड़ा स्पेस दें।" हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की एक अदालत ने सैफ पर हमला करने वाले आरोपी शहजाद को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।