Get App

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमले के बाद बहन सोहा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, भाई को लेकर कही ये बड़ी बात

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर 15 जनवरी को हुए हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल सैफ अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। उनकी बहन सोहा अली खान ने सैफ की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:47 PM
Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमले के बाद बहन सोहा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, भाई को लेकर कही ये बड़ी बात
सोहा अली खान ने दिया अपने भाई का हेल्थ अपडेट

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा हैं। 15 जनवरी देर रात उनके घर में एक चोर घुस आया था, जिससे हाथापाई में एक्टर घायल हो गए थे। उस चोर ने एक्टर पर ताकू से 6 बार वार किया था। सैफ अली खान पर हमले की घटना ने उनके परिवार, दोस्तों पर काफी गहरा असर डाला है।

उनके फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर के इलाज के बीच उनकी बहन सोहा अली खान ने अपने भाई के हेल्थ अपडेट के बारे में बड़ी जानकारी दी है।

सोहा अली खान ने दिया ये अपडेट

पहली बार सैफ की बहन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, जिससे फैंस को कुछ राहत मिली है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सैफ की बहन सोहा अली खान ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि वह ठीक हो रहे हैं। हम इसके लिए बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं कि हालात ज्यादा खराब नहीं हुए। सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें