Saif Ali Khan: आस-पास सिक्योरिटी गार्ड और साथ में करीना कपूर, हमले के बाद पहली बार नजर आए सैफ

Saif Ali Khan:बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर पर हमले के बाद पहली बार सैफ और करीना को अपने घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। हमले के बाद से उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 3:55 PM
Saif-Kareena spot: सैफ और करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर रविवार सुबह अपने घर से बाहर निकलते समय स्पॉट हुए। हाल ही में सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। सैफ और करीना कड़ी सुरक्षा में घर से बाहर निकले। बता दें 16 जनवरी को एक्टर पर हुए हमले के बाद से उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

सैफ और करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 21 जनवरी को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही थे। अब सैफ अली खान की तबीयत में काफी सुधार हो रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


सैफ अली खान और करीना कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर को अपने बांद्रा स्थित घर से बाहर निकलकर अपनी कारों में बैठते हुए देखा गया। दोनों भारी सुरक्षा में अपने घर से बाहर आकर अपने कार में बैठते है। इस दौरान सैफ अली खान नीले रंग के डेनिम और मैचिंग टी-शर्ट में पहने थे। वहीं करीना ने ग्रे जंपर और ब्लैक पैंट्स पहनी थी। कपल इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे।

 

पुलिस की हिरासत में है आरोपी

16 जनवरी को सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में एक्टर को गंभीर चोटें आई थीं। चोट लगने के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी सर्जरी भी हुई थी। हमलावर की पहचान बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। शहजाद ने कथित तौर पर चोरी के दौरान सैफ पर हमला किया था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उसकी कस्टडी को 29 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

Bigg Boss: रजत के हारने के बाद बिग बॉस के नैरेटर विजय पर भड़के फैंस, कमेंट बॉक्स में दे डाली धमकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।