बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन पर चाकू से हमला किया गया था। यह हमला बुधवार देर रात को हुआ। आपातकालीन सर्जरी के बाद डॉक्टरों का कहना है कि सैफ की हालत अब स्थिर है। व वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अभी भी निगरानी में रखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी हेल्थ इंश्योरेंस डिटेल लीक हो गई है। जिसमें ये जानकारी है कि उन्होंने अपने इलाज के लिए कितने रुपये भुगतान किए हैं। इसमें 16 जनवरी 2025 को उनका कैशलेस इलाज मंजूर किया गया था।
