Saif Ali Khan: खून से लथपथ सैफ अली खान और साथ में 8 साल का तैमूर...ऐसे पहुंचे अस्पताल

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की देर रात एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। साथ ही यह भी बताया कि सैफ अली खान को इब्राहिम नहीं बल्कि तैमूर ने अस्पताल पहुंचाया था

अपडेटेड Jan 18, 2025 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saif Ali Khan Attacked: लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान को अस्पताल में तैमूर लेकर पहुंचे थे

एक्टर सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की देर रात एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। चोर के साथ हाथापाई के दौरान सैफ को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं। लेकिन हर किसी के मन में यह सवाल है कि गुरुवार सुबह सैफ अली खान को ऑटो-रिक्शा में अस्पताल कौन लेकर गया?

पिछले काफी समय से अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि आधी रात में इब्राहिम ने सैफ को हॉस्पिटल पहुंचाया था। लेकिन अब इसको लेकर एक और जानकारी आ रही है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान को अस्पताल में तैमूर लेकर पहुंचे थे।

तैमूर के साथ अस्पताल आए थे सैफ


लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के दौरान, एक डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान ऑटो-रिक्शा में अस्पताल अपने 8 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंचे थे। डॉक्टर ने बताया, "जब सैफ अली खान अस्पताल आए थे, मैं वो डॉक्टर हूं जो उन्हें पहले घंटे में मिला। वो पूरे खून से लथपथ थे लेकिन एक शेर की तरह चलते हुए आए। उनके साथ उनका छोटा बेटा तैमूर भी था, जो 6-7 साल का है। सैफ असली हीरो हैं। फिल्मों में हीरोगिरी करना अलग बात है, लेकिन जब आपके घर पर हमला हो उस रियल सिचुएशन्स में हीरो की तरह चीजों को हैंडल किया वो रियल हीरो हैं।"

 

डॉक्टर ने आगे कहा, "अभी उनकी हालत बहुत अच्छी है। उनको आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। आज हम विजिटर्स को सीमित रखेंगे ताकि सैफ आराम कर सकें।"

सैफ अली खान अब खतरे से बाहर

सैफ अली खान की हालत बेहतर हो रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस भी हमलावर को पकड़ने में जुटी है। सैफ के हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमें काम कर रही हैं। आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक संदिग्ध को लाया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि यह संदिग्ध हमलावर है या कोई और। आपको बता दें कि बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के फ्लैट में घुसा और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ को छह जगह चोटें आईं, जिनमें से दो गंभीर थीं। सैफ की रीढ़ और गले पर सर्जरी की गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि सैफ की हालत पहले से बेहतर है।

सैफ अली खान पर हमले के बाद शख्स ने बदला हुलिया और फिर करने लगा ये काम, नई तस्वीर आई सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।