Get App

सायरा बानो ने फिर एक बार शाहरुख खान के प्रति जताया प्यार, बोलीं- अगर मेरा बेटा होता…

शाहरुख खान और दिलीप कुमार के बीच का प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। दिलीप कुमार किंग खान के लिए ना केवल पिता समान बल्कि एक आदर्श भी थे। उन्हें ना केवल उनकी एक्टिंग पसंद थी बल्कि उनकी जिंदादिली के भी कायल थे। ऐसे में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो भी शाहरुख खान को बेहद पसंद करती हैं। उनका मानना है कि अगर उनका कोई बेटा हुआ होता तो वो हुबहू शाहरुख खान जैसा ही होता।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2023 पर 3:59 PM
सायरा बानो ने फिर एक बार शाहरुख खान के प्रति जताया प्यार, बोलीं- अगर मेरा बेटा होता…
सायरा बानो को आज भी शाहरुख खान के साथ उनकी पहली मुलाकात याद है।

Saira Banu Post: दिलीप कुमार के साथ शाहरुख खान का रिश्ता बेहद खास है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो के वे बेहद करीब हैं। हाल ही में अपनी इंस्टा पोस्ट में सायरा बानो ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की बताया कैसे किंग खान उनके पति के प्रति प्यार और आभार जाहिर करने का एक मौका नहीं छोड़ते थे। जब दिलीप कुमार की सेहत दुरुस्त नहीं थी तो शाहरुख खान सायरा बानो को इमोशनल स्पोर्ट देने जा पहुंचे थे।

शाहरुख खान ने हमेशा दिया साथ

सायरा बानो ने ये भी बताया कि जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में शाहरुख खान मदद पहुंचाने वालों में से सबसे पहले नंबर पर होते। दिलीप कुमार को हिंदुस्तान का कोहिनूर कहने वाली सायरा बताती हैं कि दोनों के बीच की सहजता और प्यार देखते ही बनता था। सबसे खास बात ये है कि एक पर्सनल रस्म है जो दोनों आज भी पूरी करते हैं। जब भी शाहरुख खान सायरा बानो से मिलते तो वो उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पांव जरूर छूते। सायरा भी उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें दुआ देती और बतातीं कि कैसे उनके बाल हुबहू दिलीप कुमार के बालों की तरह हैं। एक बार सायरा बानो इस रस्म को पूरा करना भूल गईं तो शाहरुख खान ने अपना सिर झुकाकर उन्हें तुरंत रस्म पूरा करने की बात याद दिलाई।

बालों पर हाथ फेरना है एक रस्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें