AR Rahman के चेन्नई कॉन्सर्ट में जरूरत से ज्यादा उमड़ी भीड़, एंट्री नहीं मिल पाने से भड़के फैंस

AR Rahman Chennai Concert: एआर रहमान के चेन्नई में ऑर्गेनाइज किए गए पॉपुलर कॉन्सर्ट में रविवार रात को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल जिन लोगों के पास टिकटें थीं उन्हें ज्यादा भीड़ बढ़ जाने की वजह से एंट्री नहीं दी गई। ट्रैफिक जाम से लेकर लोगों को ना संभाल पाने में ऑर्गेनाइजर्स की नाकामयाबी की वजह से फैंस बेहद नाराज हुए। ऐसे में सभी सोशल मीडिया पर एआर रहमान के कॉन्सर्ट के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 3:20 PM
एआर रहमान ने बताया कि ऑर्गेनाइजर्स ने 46,000 कुर्सियों का बंदोबस्त किया था।

AR Rahman Chennai Concert: ऑस्कर विजेता सिंगर एआर रहमान के सबसे चर्चित कॉन्सर्ट Marakkum Nenjam की वजह से हजारों फैंस काफी नाराज हैं। चेन्नई में आयोजित हुए इस इवेंट में लोगों की ज्यादा संख्या, मिसमैनेजमेंट की वजह से लोगों को काफी असुविधा हुई। ऐसे में खुद एआर रहमान ने आगे आकर फैंस को हुई परेशानियों के लिए माफी मांगी। The Hindu को दिए गए एक इंटरव्यू में कंपोजर ने कहा कि ये एक लोगों प्यार की सुनामी थी जिसे हैंडल नहीं किया जा सका। मेरा काम एक शानदार शो देने का था, ऐसे में मैं उम्मीद लगाकर बैठा था कि बाकि चीजें दूसरे लोगों के द्वारा ध्यान रख ली जाएंगी।

लोगों की बहुत भीड़ हुई जमा


रविवार की शाम को चेन्नई के आदित्याराम पैलेस सिटी में 45,000 से भी ज्यादा लोग पहुंच गए। सड़कों पर लोग ही लोग थे। लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम और टिकट होल्डर्स को एंट्री ना मिल पाना। कुल मिलाकर लोगों ने जैसा सोचा था ये उससे भी काफी हटकर म्यूजिकल शो साबित हुआ। एआर रहमान ने कहा कि हम खुद भी काफी ज्यादा परेशान हैं। लोगों की सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता थी क्योंकि भीड़ में बच्चे और औरतें भी शामिल थे। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा हूं लेकिन हम सभी को समझने की जरूरत है कि सिटी तेजी से बढ़ रही है और इसी के साथ सिटी में रहने वाले लोगों की तदाद भी बढ़ रही है।

टिकट के पैसे वापिस करने का वादा

एआर रहमान ने आश्वासन दिया कि जिन भी लोगों के पास टिकट थी और शो में नहीं जा पाए उन्हें टिकट के पैसे वापिस कर दिए जाएंगे। एक्स पर पोस्ट लिखते हुए एआर रहमान ने कहा कि प्रिय चेन्नई मक्काले जिन भी लोगों ने टिकट खरीदी थी और खराब स्थितियों की वजह से एंट्री नहीं कर पाए arr4chennai@btos.in पर अपनी खरीदी हुई टिकट की कॉपी शेयर कर सकते हैं। साथ ही वो अपनी समस्या को भी लिख कर भेज सकते हैं। टीम उनकी समस्या को सुलझाने की पूरी कोशिश करेगी।

बेहद खास रहा ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति का भारत दौरा, G20 समिट के दौरान इन जगहों पर आए नजर

दोबारा होगा शो

कॉन्सर्ट को अगस्त से सितंबर के बीच रिशेड्यूल किया गया था। ज्यादा टिकट की बिक्री और जनता की खराब मैनेजमेंट की वजह से ज्यादा समस्या पैदा हो गई। द हिंदू को एआर रहमान ने बताया कि ऑर्गेनाइजर्स ने 46,000 कुर्सियों का बंदोबस्त किया था। सभी इस तरीके से बैठ गए जिससे पुलिस को लगा कि वेन्यू भर गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑन ड्यूटी पुलिस ने गेट क्लोज कर दिए। साथ ही कंपोजर ने बताया कि उन्हें बाहर की इस हलचल के बारे में कोई खबर नहीं थी। बस वो दुआ कर रहे थे कि बारिश ना हो और साथ ही वो अंदर परफॉर्म करते हुए भी बेहद खुश थे। हम अब सभी को हुई प्रॉबल्म्स का डाटा इकट्ठा कर रहे हैं ऐसे में जल्द ही अपने फैंस को सरप्राइज देंगे। जहां वेन्यू के अंदर परफॉर्मेंस चल रही थी वहीं वेन्यू के बाहर लोग परेशान घूम रहे थे। सिंगर ने कहा कि इस इवेंट से मुझे लेसन मिला कि ग्लोबल एक्सपीरिएंसेस के लिए इंटरनेशनल सेटअप की भी जरूरत होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।