Rishi Sunak in India: दो दिवसीय जी20 समिट में देश और दुनिया के कई बड़े नेता भारत दौरे पर आए। दुनिया में चल रहे मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लगातार चर्चा में छाए रहे। ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत दौरे पर आए थे। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ये उनका पहला भारत दौरा है। G20 समिट की शुरुआत शनिवार को हुई। ऐसे में ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने अपने भारत पधारने की कुछ खास तस्वीरें शेयर की थीं।
हिंदू संस्कृति के हैं कायल
इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और फर्स्ट लेडी थोड़ी फुरस्त का समय निकालकर जा पहुंचे भारत में स्थित ब्रिटिश काउंसिल। जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए थोड़ा समय बिताया। रविवार को कपल ने अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और साथ ही राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुनक पहले भी कह चुके हैं कि कैसे वो एक हिंदू होने पर गर्व महसूस करते हैं और कैसे अगस्त में उन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया था। कहते हैं कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है और मैं इसी तरह पला बड़ा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं अगले कुछ दिनों तक यहां मंदिरों में यात्रा कर पाऊं। मैंने हाल ही में रक्षाबंधन पर अपनी सभी बहनों से राखी पहनी थी हालांकि मेरे पास जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने का बिलकुल वक्त नहीं था।
ऋषि सुनक ने बताया गौरव का क्षण
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति का हाथ में छाता लिए अक्षरधाम मंदिर में बारिश के बीच भीगते हुए वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक संपन्न ना हो पाने पर कपल दिल्ली में एक खास डिनर डेट पर भी साथ में नजर आया। दोनों Imperial Hotel के बाहर वॉक करते हुए दिखाई दिए। G20 समिट के खत्म होने पर ऋषि सुनक लिखते हैं कि अक्षरधाम और राजघाट जाकर गौरवांवित महसूस हुआ। पीएम मोदी को इतना सफल समिट ऑर्गेनाइज करवाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।