Viral Boss: एंप्लॉयीज ने दिया रिजाइन, तो बॉस ने मांग लिए दूध वाली चाय के भी पैसे

Viral Boss: अपने करियर के हर पड़ाव में आपको तरह-तरह के बॉस मिलते हैं कुछ गुस्सैल, कुछ को-ऑपरेटिव, कुछ समझदार तो कुछ झगड़ालू लेकिन एक ऐसे बॉस की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई है। जिसके बारे में जानकर लोगों का कॉर्पोरेट कल्चर से और विश्वास उठ जाएगा। एक ऐसा बॉस जिसने एंप्लॉयीज के रिजाइन देने के बाद चाय के पैसे तक उनसे वापिस मांग लिए।

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
हर कर्मचारी का 17,000 रुपए का रिफंड बन रहा था।

Viral Boss: घोर कलियुग किसे कहते हैं! इस टॉपिक पर हमेशा चर्चा होती रहती है लेकिन कभी भी कोई इसके सही निष्कर्ष पर नहीं आ पाता। हालांकि पहली बार एक ऐसे बॉस के बारे में पता चला है जिसे लोग कलियुगी बॉस भी कह रहे हैं। इस बॉस ने अपने एंप्लॉयीज के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि सभी को असली कलियुग का मतलब समझ में आ गया। मान लीजिए किसी ऑफिस में आप काम कर रहे हैं और एक दिन आप रिजाइन दे देते हैं। तो ऐसे में आप सिर्फ वहां का आईडी कार्ड या लैपटॉप जैसी वस्तुएं ही वापिस करके जाएंगे। कोई आपसे कार्यकाल के दौरान सांस के जरिए अंदर खांची गई ऑक्सीजन, यूज किए गए टिश्यू, पिए गए पानी का हिसाब तो नहीं मांगेगा लेकिन इस बॉस ने तो हर मायने में हद ही पार कर दी। पड़ोसी देश चीन के एक दफ्तर में ऐसा ही महान बॉस है।

चीन से आई है ये खबर सामने

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सोशल मीडिया पर एक ऐसे बॉस की कहानी वायरल हो रही है जिसने नौकरी छोड़ने पर अपने एंप्लॉयीज से दूध वाली चाय का किराया तक मांग लिया। चीन की अनहुई प्रोविंस में एक कंपनी में काम कर रही लड़की ने बताया कि उसके एक्स एंप्लॉयर ने उसे और उसके साथी कर्मचारियों से दूध की चाय का रिफंड मांगा। उसने बकायदा इसकी पूरी डिटेल भी भेजी थी कि कितने कप चाय के एक कर्मचारी ने अपने कार्यकाल के दौरान पिए। चाय के एक कप की कीमत 90 से 288 युआन यानि करीब 1000-2900 रुपए तक थी। इस हिसाब से हर कर्मचारी का 17,000 रुपए का रिफंड बन रहा था।

Air Conditioner: मूसलाधार बारिश और आंधी के समय क्या AC चला सकते हैं? कई लोगों को नहीं है मालूम

लोग कर रहे अब बॉस की बुराई

दोनों एंप्लॉयीज ने भी हिसाब किताब क्लियर करते हुए बॉस को सारे पैसे ट्रांसफर कर दिए। लोगों ने इसे पढ़ने के बाद बॉस के पागलपन पर भी तंज कसा। वहीं बॉस ने पैसे वापिस मांगने के पीछे की वजह अपनी गर्लफ्रेंड को बताया। आदमी को उसकी गर्लफ्रेंड ने दूध की चाय के पैसे वापिस लेने के लिए कहा था। बता दें कि चीन में लोगों को शराब से दूर रखने के लिए चाय को नई सोशल ड्रिंक रूप में प्रमोट किया जा रहा है। ऐसे में चाय सबसे ज्यादा पी जाने वाली सोशल ड्रिंक बन गई है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।