Sikandar Teaser: 'इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं...', सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज

Sikandar Teaser: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर की टीजर गुरुवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डॉयरेक्ट किया है। सामने आया टीजर एक मिनट और 21 सेकंड का है और इसकी शुरुआत सिकंदर के रूप में सलमान खान के धमाकेदार एंट्री से होती है

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 6:41 PM
Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्‍म 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है

Sikandar Teaser: सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्‍म 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। उनके फैन्स को इस टीजर का लंबे समय से इंतजार था। गुरुवार को सलमान खान के फिल्म की पहली झलक सामने आई है। टीजर में सलमान खान एक बार फिर दबंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 'हर दिल का वो एक दिलावर, जाने जिगर वो है कौन सिकंदर... ' टीजर में ये डॉयलॉग भी सुनाई दे रहा है।

सामने आया दमदार टीजर

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर की टीजर गुरुवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डॉयरेक्ट किया है। सामने आया टीजर एक मिनट और 21 सेकंड का है और इसकी शुरुआत सिकंदर के रूप में सलमान खान के धमाकेदार एंट्री से होती है। टीजर में सलमान खान का पहला डायलॉग सुनकर पता चलता है कि उनका नाम 'सिकंदर' कैसे पड़ा। उनकी दादी ने उन्हें सिकंदर नाम दिया था, जबकि दादा उन्हें संजय बुलाते थे। इसके बाद टीजर में दमदार एक्शन सीन दिखाए जाते हैं, जहां सिकंदर अकेले ही अपने दुश्मनों को धूल चटाता नजर आता है।


सलमान खान की धमाकेदार एंट्री

"कायदे में रहो, फायदे में रहोगे" और "इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं" जैसे दमदार डायलॉग फिल्म को और ज्यादा मजेदार बनाते हैं। टीजर में रश्मिका मंदाना की भी झलक मिलती है, जहां वो सिकंदर (सलमान खान) से कहती हैं कि वो अपने दुश्मनों के बीच काफी फेमस हैं। इसके अलावा, टीजर में गाने और डांस के कुछ सीन भी देखने को मिलते हैं।

ईद में होगी रिलीज

सिकंदर ईद 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। काजल अग्रवाल भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। फिलहाल, फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। सलमान खान आखिरी बार बेबी जॉन में एक गेस्ट रोल में नजर आए थे, जिसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में थे। वहीं, रश्मिका मंदाना को पिछली बार हिट फिल्म छावा में देखा गया था।

OTT Release: इस वीकेंड दो गुना होगा एंटरटेनमेंट का मजा, आश्रम सीजन 3 से डब्बा कार्टेल तक…ओटीटी पर आ रहा बहुत कुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।