Sikandar Teaser: सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। उनके फैन्स को इस टीजर का लंबे समय से इंतजार था। गुरुवार को सलमान खान के फिल्म की पहली झलक सामने आई है। टीजर में सलमान खान एक बार फिर दबंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 'हर दिल का वो एक दिलावर, जाने जिगर वो है कौन सिकंदर... ' टीजर में ये डॉयलॉग भी सुनाई दे रहा है।
