Sikandar Teaser: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस बेसब्री से सलमान खान के इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। एक मिनट 41 सेकेंड के इस टीजर में सलमान खान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में बॉलीवुड के भाईजान इस बार किलर एक्शन रोल में दिखाई दे रहे हैं।
इस एक्शन फिल्म को सलमान को करीबी दोस्त और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले दोनों ने 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' में दोनों ने साथ काम किया था।
एक मिनट 41 सेकेंड के टीजर में क्या है?
टीजर को रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर इसको लगभग 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। टीजर की शुरुआत सलमान खान की धमाकेदार एंट्री के साथ होती है। बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच वह आगे की ओर बढ़ते हैं और उनके पीछे मास्क पहने कुछ लोग नजर आते हैं। इसी दौरान सलमान का दमदार डायलॉग सुनाई देता है, "सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस मेरे मुड़ने की देर है।" इतना कहने के बाद सलमान का दमदार एक्शन शुरू हो जाता है। बैकग्राउंड में फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी सुनाई देता है। जो इस टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बनाता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को काफी पंसद किया जा रहा है।
पहले सिकंदर का टीजर 27 दिसंबर 2024 को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के मद्देनजर टीजर रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है। मेकर्स ने बताया था कि टीजर 28 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं 26 दिसंबर को मेकर्स ने फिल्म एक दमदार पोस्टर जारी किया, जिसमें सलमान खान को एक शक्तिशाली सिल्हूट में दिखाया गया है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर ये फिल्म अगले साल 2025 में ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में है।