Get App

'औरतों की बॉडी बहुत कीमती है', सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के ड्रेस कोड विवाद पर दी सफाई

इस विवाद पर खुद सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है। 'डबल स्टैंडर्ड' के आरोपों पर सलमान खान ने कहा, 'इसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है। मुझे लगता है कि एक महिला का शरीर बहुत अधिक कीमती है, इसलिए इसे जितना ढका जाए, मुझे यह उतना ही अच्छा लगता है।" उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, ये जो औरतों की बॉडी है वो बहुत कीमती है। वो जितनी ढकी हुई होंगी, मुझे लगता है उतनी बेहतर है।"

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2023 पर 4:43 PM
'औरतों की बॉडी बहुत कीमती है', सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के ड्रेस कोड विवाद पर दी सफाई
भाईजान के फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी ने सलमान खान के साथ शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया था

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फिल्म के सेट पर महिला कलाकारों के लिए एक ड्रेस कोड लागू करने को लेकर जारी विवाद में सफाई दी है। सलमान ने एक बयान में कहा, “ये लड़कियों का चक्कर नहीं है, ये लड़कों का चक्कर है। जिस हिसाब से लड़के लड़कियों को देखते हैं, आपकी बहनें, आपकी बिविया, आपकी मांएं, वो मुझे अच्छा नहीं लगता।" बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि महिलाओं का शरीर 'अधिक कीमती' है और इसलिए उन्हें ढंकना चाहिए। बता दें कि सलमान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं।

कुछ दिन पहले भाईजान के फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने सलमान खान के साथ शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने दावा किया गया था सलमान अपनी फिल्म के सेट पर लड़कियों की ड्रेसिंग को लेकर (Salman Khan on dress code) काफी सख्त रहते हैं और वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि लड़कियां सुरक्षित रहें।

पलक ने यह भी कहा था कि सलमान चाहते थे कि उनकी फिल्म के सेट पर सभी लड़कियां एक खास ड्रेस कोड का पालन करें। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। पलक तिवारी के दावे के बाद सलमान खान पर कई लोगों ने 'दोयम दर्जे' का आरोप लगाया है। हालांकि, खान ने अपने फिल्म सेट पर एक ड्रेस कोड लागू करने के दावे को स्वीकार किया। इसके बाद इस मामले को लेकर सलमान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी।

सलमान की सफाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें