Snake Bites Salman Khan: सलमान खान की अस्पताल से छुट्टी, देर रात सांप के काटने से हुए थे भर्ती

Snake Bites Salman Khan: सलमान खान को जन्मदिन से एक दिन पहले सांप ने काट लिया है

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 2:39 PM
सलमान खान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज (फाइल तस्वीर)

Snake Bites Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का सोमवार को जन्मदिन है। इससे ठीक एक दिन पहले उन्हें पनवेल फार्महाउस में सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें फौरन नवी मुंबई के कमोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि रविवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ABP न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो जहरीला नहीं था, जिसकी वजह से शुरुआती मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब वो अपने फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं।

सलमान खान का सोमवार को जन्मदिन है। जिसके लिए यहां शानदार एक पार्टी का आयोजन किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना के बाद पार्टी का आयोजन ठंडे बस्ते में जा सकता है।


इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के निवेश वाली बॉलीकॉइन (Bollycoin) ने NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) मार्केटप्लेस लॉन्च करने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया कि वह 30 दिसंबर को सलमान खान के अभिनय वाली सुपरहिट फिल्म 'दबंग' के NFT कलेक्शन के साथ अपना मार्केटप्लेस लॉन्च करेगी। दबंग फिल्म सलमान खान के बड़े अरबाज खान के प्रोडक्शन तले बनी थी।

सलमान ने किया ऐलान, बॉलीकॉइन के साथ अपना NFT कलेक्शन करेंगे लॉन्च

बॉलीकॉइन कंपनी का उद्देश्य बॉलीवुड के सभी सुपरहिट और ऐतिहासिक मीडिया को ब्लॉकचेन तकनीक पर लाना है। कंपनी NFT के जरिए ब्लॉकचेन कम्युनिटी और क्रिप्टो यूजर्स की इस तरह के मीडिया में दिलचस्पी बढ़ाना चाहती है। बॉलीचेन इसके लिए सीधे इन बॉलीवुड फिल्मों के असली मालिकों (प्रोडक्शन हाउस और लाइसेंसधारक) से संपर्क करती है, उन्हें ब्लॉकचेन तकनीक से जोड़ती है और उसे फिर NFT में कन्वर्ट करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।