ईद (Eid 2023) के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ki Bhai Kisi Ki Jaan) का खुमार अब भाई के फैंस के साथ साथ इंडियन रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल रेलवे ने ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया है। रेलवे की इस सुविधा से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। तो आइये जानते हैं कि आखिर रेलवे की यह सुविधा क्या है और इसका सलमान खान की नई फिल्म से क्या कनेक्शन है।
