Salman Khan Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो शूटर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।