बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार जान से मारने की धमकी (Death Threat) मिली है। ये धमकी उन्हें सोमवार रात, एक फोन कॉल के जरिए मिली। राजस्थान के जोधपुर से किसी 'रोकी भाई' नाम के एक शख्स ने ये धमकी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल राजस्थान के शाहपुर के एक 16 साल के लड़के ने की थी। पुलिस ने किशोरी को शहापुर से हिरासत में लिया है, और आगे की जांच के लिए उसे मुंबई ला रही है। कॉल क्यों किया गया, इसका पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जाएगी।
न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट में मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया है, "कल पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर से खुद को रोकी भाई बताने वाले एक शख्श ने 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी।"
इससे पहले सलमान खान को कुछ हफ्ते पहले ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिससे उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हाल ही में उन्होंने एक सफेद रंग की Nissan Patrol भी खरीदी है। ये 7 सीटर SUV बुलेटप्रूफ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले धमकी भरा ईमेल कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तरफ से भेजा गया था। पिछले साल मई में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मोसे वाला की हत्या में कथित तौर पर गोल्डी बराड़ शामिल था।
मुंबई पुलिस ने अभिनेता को धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
सलमान खान ने हाल ही में उन्हें पहले मिली मौत की धमकी पर प्रतिक्रिया दी थी। वह सोमवार शाम मुंबई के जुहू स्थित एक थिएटर में अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च पर भी अपनी बुलेटप्रूफ कार से ही पहुंचे।