Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे दो शूटर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोली बारी की घटना सामने आई है। आज (14 अप्रैल) तड़के दो अज्ञात शूटर बाइक से आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस फौरन मौके पर पहुंच चुकी है। सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

अपडेटेड Apr 14, 2024 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
Salman Khan House Firing: मुंबई पुलिस फायरिंग की इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर एक बड़ा हादसा हुआ। मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। यह हवाई फायरिंग सुबह करीब 4.55 बजे हुई। दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। वो बाइक से आए और तेजी से फायरिंग करते हुए भाग निकले।

जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच गई है। न बांद्रा पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के इलाके की जांच कर रही है।

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा


क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। सलमान खान के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। बता दें कि सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने तक की धमकी दी थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। सरकार ने सलमान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

पिछले कुछ सालों में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। जिनमें परिवार को एक पत्र भेजना भी शामिल है। फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान के घर के बाहर यूं इस तरह से गोलियां चलने की खबर सामने आते ही एक्टर के फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं। सलमान की सुरक्षा को लेकर हर कोई चिंतित है।

सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, नई फिल्म 'सिकंदर' का किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।