Salman Khan House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर एक बड़ा हादसा हुआ। मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। यह हवाई फायरिंग सुबह करीब 4.55 बजे हुई। दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। वो बाइक से आए और तेजी से फायरिंग करते हुए भाग निकले।
