गोल्डी बराड़... ये नाम सुनते ही आपके दिमाग में जो एक शब्द आएगा वो है- गैंगस्टर, यानि किसी आपराधिक गैंग या गिरोह का कोई सदस्य। गोल्डी बराड़ मंगलवार को दिनभर चर्चाओं में रहा। क्योंकि खबर है कि अमेरिका के एक होटल में इस कुख्यात गैंगस्टर की विरोधी गुट वाले दूसरे गैंग ने गोलीमार कर हत्या कर दी। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि विरोधी गैंगस्टर अर्श दल्ला और लखबीर ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये भी एक अजीब इत्तेफाक है कि गोल्डी की हत्या की खबर ऐसे समय पर आई, जब मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
