Salman Khan Security: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की मिली एक और धमकी के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाल ही में मिली यह धमकी पिछले 10 दिनों में दूसरी बार है जब अभिनेता को ऐसी चेतावनी मिली है। सोमवार को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए इस धमकी में मांग की गई थी कि सलमान खान राजस्थान में बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये का भुगतान करें। मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि ऐसा न करने पर अभिनेता को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
