Get App

सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक, एक्टर की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहा था लड़का! पुलिस ने पकड़ा

Salman Khan Security: पुलिस ने जब गहन जांच की, तो पता चला कि बाइक सवार को नहीं पता था कि वह सलमान खान का काफिला है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे सलमान ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 6:27 PM
सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक, एक्टर की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहा था लड़का! पुलिस ने पकड़ा
सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक, एक्टर की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहा था लड़का!

सलमान खान की सुरक्षा उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब एक बाइकर उनके काफिले के करीब आ गया। मंगलवार की रात जब सलमान घर जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार उनके काफिले का पीछा करने लगा। घटना देर रात 12:15 बजे की है। एक्टर की सिक्योरिटी टीम ने उस शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

पुलिस ने जब गहन जांच की, तो पता चला कि बाइक सवार को नहीं पता था कि वह सलमान खान का काफिला है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे सलमान ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा।

सलमान की कार तक पहुंचने की कोशिश 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइकर 21 साल का युवक था, जिसने कथित तौर पर बांद्रा में सलमान के काफिले का पीछा किया था। ऐसा दावा है कि वह सुपरस्टार की कार तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें